আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

50MP कैमरा के साथ Vivo T1 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: February 10, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. वीवो इंडिया ने सीरीज टी के तहत पहले स्मार्टफोन Vivo T1 5G को लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत 15,990 रुपए है. इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी. फोन को 6जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी मॉडल में भी पेश किया गया है जिनकी कीमतें क्रमशः 16,990 रुपए और 19,990 रुपए है. फोन रैंबो फैंटसी और स्टारलाइट ब्लैक कलर में पेश किया गया है. इसकी बिक्री 14 फरवरी से फ्लिपकार्ट और वीवो के ऑनलाइन स्टोर के अलावा ऑफलाइन स्टोर से होगी. एचडीएफसी बैंक के कार्ड से खरीदारी करने पर 1,000 रुपए की छूट मिलेगी. इसमें एंड्रॉयड 12 आधारित FunTouch OS 12 दिया गया है. इसमें 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2408 पिक्सल है और रिफ्रेश रेट 120Hz है.

https://Airtel ग्राहक रहें तैयार, दोबारा महंगे हो सकते हैं प्लान

इसमें स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है. इसमें तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है. अन्य दो लेंस 2-2 मेगापिक्सल के हैं. फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.0 है. फोन के 6 जीबी और 8 जीबी रैम वाले मॉडल के साथ सुपर नाइट मोड और मल्टी स्टाइल पोट्रेट मोड मिलेगा. इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.1, यूएसबी टाईप-सी पोर्ट और USB OTG का सपोर्ट मिलेगा. फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा. इसमें 5000mAh की बैटरी मिलेगी जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा.

https://AMO Jaunty Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, फुल चार्ज में 120 किमी की रेंज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now