আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले प्रवीण कुमार का निधन

Published on: February 8, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. फेमस सीरियल ‘महाभारत’ में ‘भीम’ की भूमिका निभाने वाले प्रवीण कुमार सोबती का निधन हो गया. वह काफी समय से बीमार चल रहे थे. प्रवीण कुमार सोबती ने 74 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है. पंजाब से ताल्लुक रखने वाले प्रवीण ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी अदाकारी से फैंस का दिल जीत लिया था. भीम के किरदार में प्रवीण कुमार सोबती को खूब पसंद किया गया था. निधन से पहले प्रवीण कुमार सोबती आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे. उन्होंने मदद के लिए सरकार से गुहार भी लगाई थी.

https://दशकों तक महसूस किया जाएगा कोविड का प्रभाव : WHO प्रमुख

बता दें कि एक्टिंग में आने से पहले प्रवीण एक हैमर और डिस्कस थ्रो एथलीट थे. वह एशियाई खेलों में 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य जीत चुके थे. उन्होंने एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल हासिल करके देश का नाम रोशन किया था. उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था. खेल की दुनिया में नाम कमाने के बाद उन्हें सीमा सुरक्षा बल (BSF) की नौकरी भी मिली थी लेकिन कुछ साल बाद प्रवीण कुमार सोबती ने एक्टिंग करने का मन बनाया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

https://मौसम अलर्ट : प्रदेश में 9-10 फरवरी को बारिश की संभावना

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now