আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गरियाबंद क्षेत्र के किसानों, जनप्रतिनिधियों और कांग्रेसजनों से मिले अग्नि चंद्राकर

Published on: February 10, 2022
---Advertisement---

महासमुंद. छ.ग. राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर ने गरियाबंद जिले के प्रवास के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, किसानों और कांग्रेसजनों से मुलाकात कर खेती-किसानी और छत्तीसगढ़ शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा की. चर्चा के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, किसानों और कांग्रेसजनों ने छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं से लोगों के जीवन में आ रहे सुखद बदलावों को साझा किया.

https://WHO की चेतावनी- ओमिक्रॉन से भी तेज फैलेगा कोरोना का अगला वेरिएंट

निगम अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर गरियाबंद जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भाव सिंह साहू के दिवंगत जेष्ठ भ्राता स्व. टेसिंग साहू को श्रद्धांजलि अर्पित करने ग्राम टेका पहुंचे थे. उनके साथ युवा नेता दिव्येश चंद्राकर और प्रतिनिधि नारायण नामदेव भी थे. इस दौरान जनपद पंचायत फिंगेश्वर की अध्यक्ष पुष्पा साहू, जिला साहू समाज राजिम के अध्यक्ष भुवनेश्वर साहू, लाला साहू महामंत्री छग साहू समाज, डॉ. महेन्द्र साहू अध्यक्ष राजिम माता मंदिर समिति, अधिवक्ता हेमराज साहू, महेश साहू सरपंच बोरसी, नीरज ठाकुर उपसरपंच मैनपुर, राजू साहू संयोजक साहू समाज मंदिर समति, रामकुमार साहू, कांग्रेस पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बसंत साहू मौजूद थे.

https://रेसलिंग के बाद सियासी मैदान में उतरे द ग्रेट खली, भाजपा में हुए शामिल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now