আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कलेक्टर ने दिए समिति प्रबंधक के विरूद्ध एफआईआर करने के निर्देश

Published on: December 8, 2019
---Advertisement---

बेमेतरा. कलेक्टर श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने भिंभौरी के समिति प्रबंधक के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं. अनुविभागीय राजस्व बेरला, नायब तहसीलदार बेरला एवं खाद्य निरीक्षक ने धान उपार्जन केन्द्र भिंभौरी में संयुक्त रूप से जांच की जिसमें 155 बोरा 62 क्विंटल अमानक बदरायुक्त महामाया धान को तौलकर रखा जाना पाया जो कि वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है. भीमराव खोब्रागढ़े सेवा सहकारी समिति मर्यादित भिंभौरी के विरूद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज करा कर कलेक्टर कार्यालय को सूचित करने कहा है.

http://IND vs WI : वेस्टइंडीज ने भारत को 8 विकेट से हराया, सीरीज में की 1-1 से बराबरी

खाद्य निर्माताओं को फास्टेक अंतर्गत प्राप्त करना होगा प्रशिक्षण

मुंगेली. खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी ने आज यहां बताया कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण नई दिल्ली की फास्टेक (फूड सेफ्टी, ट्रेनिंग सर्टिफिकेशन) योजना के तहत समस्त कारोबारकर्ता और राज्य के समस्त लाइसेंस एवं पंजीयन प्राप्त खाद्य कारोबारकर्ता को फास्टेक योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा. प्रशिक्षण भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण एफएसएसएआई नई दिल्ली द्वारा अनुमोदित संस्थान के प्रतिनिधियों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा. प्रशिक्षण की सूचना चयनित संस्थान के द्वारा खाद्य कारोबारकर्ता को दिन और समय की जानकारी दूरभाष पर दी जाएगी. अधिक जानकारी के अनुसार खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है.

http://बार अभ्यारण्य में असम से लाए जाएंगे वन भैंसा, शासन ने दी हरी झंडी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now