बलरामपुर. उप स्वास्थ्य केन्द्र भगवानपुर की ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक(महिला) श्रीमती सत्यवती पटेल द्वारा ग्राम भलुई की 17 वर्षीय नाबालिग बालिका का गर्भवती पंजीयन करने एवं यह जानकारी होने पर कि उसकी उम्र 17 वर्ष है एवं वह गर्भवती है, जो हाई रिस्क प्रेग्नेंसी में आता है, कि जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को नहीं दिए जाने के कारण छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरित कार्य करने तथा कार्य में लापरवाही बरतने के फलस्वरूप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बलरामपुर द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़कागांव निर्धारित किया गया है.
https://मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री सचिवालय स्तर से होगी जन समस्याओं के निराकरण की ऑनलाइन मॉनिटरिंग
रासायनिक उर्वरकों का तेजी से अग्रिम उठाव करने के निर्देश
रायपुर. कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह ने आगामी खरीफ सीजन 2022 के मद्देनजर रासायनिक उर्वरकों के अग्रिम उठाव की व्यवस्था तेजी से सुनिश्चित करने के निर्देश पंजीयक सहकारी संस्था को दिए हैं. उर्वरक अग्रिम उठाव योजना की तिथि 1 फरवरी से 31 मई 2022 तक निर्धारित है. इस अवधि में सभी प्रकार के रासायनिक उर्वरकों का उठाव करने वाले कृषकों से समितियों द्वारा तथा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक द्वारा समितियों से ब्याज की राशि अधिभारित नहीं की जाएगी.
https://लाइन शिफ्टिंग के दौरान हादसा, टावर गिरने से 4 मजदूरों की मौत







