আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

लाइन शिफ्टिंग के दौरान हादसा, टावर गिरने से 4 मजदूरों की मौत

Published on: February 5, 2022
---Advertisement---

रायगढ़/खरसिया. खरसिया के पास चपले और सेंद्रीपाली के बीच एक बिजली का टावर गिर गया. टावर गिरने से ऊपर चढ़े 4 मजदूरों की गिरने से मौत हो गई और बाकी घायल हो गए. इस इलाके में नए बिजली टावर लगाने और हाईटेंशन तार के मॉडिफिकेशन का काम चल रहा है. दोपहर करीब 3 बजे यहां लाइन खींची जा रही थी. एक टावर से दूसरे टावर पर लाइन खींचने का काम चल रहा था. कंपनी के 4 मजदूर जिसमें खरसिया के गोविंद भुईया, युगल भुईया, सुरेश रविदास और झारखंड हजारीबाग का ईश्वर तुरी एक टावर में सबसे ऊपर थे. उनके नीचे सत्यप्रकाश राठौर और गोविंद पंडित थे. नीचे और करीब 10 मजदूर और थे. इस टावर से तार दूसरे टावर तक खींचा जा रहा था.

https://यूरिया की बंपर रैक पहुंची, अग्नि ने निर्धारित दर पर सुव्यवस्थित वितरण के दिए निर्देश

इसी समय टावर से कनेक्ट भारी तार अचानक झूलकर नीचे गिरा. उसके भार से टावर भी घूमा और नीचे गिर गया. टावर के बड़े-बड़े लोहे के गार्डर के नीचे मजदूर दब गए. ऊपर से नीचे गिरे गोविंद, युगल, सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई. ईश्वर, सत्यप्रकाश, गोविंद और दूसरे करीब 10-12 मजदूरों को रायगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया. वहां ईश्वर ने भी दम तोड़ दिया. अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि बाकी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर है. इस दुर्घटना के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक जताया है. उन्होंने रायगढ़ कलेक्टर को निर्देश दिए हैं कि सभी घायल मजदूरों को बेहतर से बेहतर इलाज कराया जाए और जो मृतक हैं उनके परिजनों को हर संभव सहायता दी जाए. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद संबंधित ठेकेदार, एजेंसी के खिलाफ अपराध दर्ज किया जाएगा.

https://लता मंगेशकर की तबीयत फिर बिगड़ी, वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now