नई दिल्ली. मशहूर सिंगर लता मंगेशकर कोरोना से संक्रमित होने के बाद मुंबई के कैंडी ब्रीच हॉस्पिटल में एडमिट हैं जहां पर उनका पिछले 27 दिनों से इलाज चल रहा है. फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले बताया गया कि लता की तबीयत में सुधार हो रहा है लेकिन एक बार फिर उनकी तबीयत बिगड़ गई है. कैंडी ब्रीच हॉस्पिटल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने लता के हेल्थ को लेकर नया अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि लता जी की तबियत दोबारा से बिगड़ गई है और इस वक्त वह वेंटिलेटर पर है.
https://वेस्टइडीज के खिलाफ पहले मैच में रोहित के साथ ये खिलाड़ी करेगा ओपनिंग
डॉक्टर्स की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है. ऐसे में लता की तबीयत को लेकर फैंस की चिंता बढ़ गई है. लता मंगेशकर के करोड़ों फैंस उनकी बेहतरी की दुआ कर रहे हैं और ट्विटर पर दुआओं का सिलसिला शुरू हो गया है. भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस बारे में लिखा- भारत की स्वर कोकिला लता दीदी के लिए प्रार्थनाएं. बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती अपनी भक्त लता मंगेशकर पर कृपा करें. लता मंगेशकर के एक फैन ने लिखा, ‘दीदी ईश्वर आपको जल्दी स्वस्थ करें यही कामना करूंगा.
https://एसडीएम पर चढ़ी ‘पुष्पा’ की खुमारी, बोले- मैं झुकेगा नहीं, जनता का काम रुकेगा नहीं










