नई दिल्ली. गुरुवार को सोने की कीमतों में तेजी आई वहीं चांदी में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई. राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 37 रुपए चढ़कर 47,902 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,865 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट के चलते हुआ है. चांदी की कीमत में गुरुवार को 536 रुपए की गिरावट आई. चांदी 61,102 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. पिछले कारोबारी सत्र में यह 61,638 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1,803 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था, जबकि चांदी 22.55 डॉलर प्रति औंस पर थी.
https://उत्पात की शिकायत और खबर प्रकाशन के बाद 8 आरक्षक लाइन अटैच
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज़) तपन पटेल ने कहा कि न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में गुरुवार को सोने का हाजिर भाव हल्की गिरावट के साथ 1,803 डॉलर प्रति औंस रह गया. बता दें आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं. अगर अब आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है. ‘BIS Care app’ से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं.
https://धवन समेत 7 सदस्य पॉजिटिव, इस खिलाड़ी को किया गया टीम में शामिल










