नई दिल्ली. यूपी के फिरोजाबाद के विधानसभा सदर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी व चूड़ी श्रमिकों के नेता शहर में अनोखे ढंग से अपना प्रचार करते हुए नजर आ रहे हैं. वे खुद जंजीरों में जकड़ कर हाथ में कटोरा लिए वोट की भीख मांग रहे हैं. चुनाव प्रचार का ये अनोखा तरीका खूब सुर्खियां बटोर रहा है. बता दें कि फिरोजाबाद जिले में काफी समय से चूड़ी श्रमिक मेहनताने को लेकर संघर्ष करते चले आ रहे हैं. श्रमिक नेता रामदास मानव ने भी फिरोजाबाद की सदर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की ताल ठोक दी है.
https://घर में घुसकर शादीशुदा महिला से अनाचार, आरोपी गिरफ्तार
उन्हें चुनाव चिन्ह भी उनके मनमाफिक चूड़ियां मिला है. वह जनता से घर-घर वोट मांगने निकले हैं. रामदास मानव ने अपनी गर्दन व हाथ पैरों में बेड़ियां पहनकर हाथों में कटोरा लिए वोट मांगने के लिए जा रहे हैं. प्रत्येक वोटर से एक वोट 10 का नोट भी खूब प्राप्त कर रहे हैं. रामदास मानव ने बताया कि वर्तमान में हमारे सारे श्रमिकों की हालत इन बेड़ियों की तरह है जिसमें सभी मजदूर भाई-बहन जकड़े नज़र आ रहे हैं. इसीलिए इन बेड़ियों का इस्तेमाल किया है. रामदास मानव का संकल्प है कि वह इस लड़ाई में यदि सफल नहीं हुए तो हमेशा इसी तरह अपने आप को जंजीरों में जकड़े रखेंगे.
https://भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर दो दिन का राजकीय शोक घोषित









