আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : कामकाज में होगा धन लाभ, जानिए क्या कहते हैं सितारे

Published on: February 3, 2022
---Advertisement---

आज कन्या राशि वालों का दिन कामकाज के लिए बेहतर रहेगा. वृषभ राशि वाले लोगों को माता-पिता का स्नेह मिलेगा. कुंभ राशि वालों का दिन काफी तनावभरा रहेगा. सिंह राशि वालों का परिवार के साथ अच्छा तालमेल रहेगा. वहीं तुला राशि वालों के अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे. जानिए कैसा होगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 3 फरवरी गुरुवार

माघ शुक्ल पक्ष गौरी तृतीया

मेष : परिवार के साथ आपका अच्छा समय व्यतीत होगा. आपका काम-काज उत्तम बना रहेगा. धन लाभ होगा लेकिन अचानक खर्चे भी होंगे. आप चतुराई का प्रयोग करते हुए कार्य करेंगे और उसमें आपको सफलता मिलेगी. आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे.

वृषभ : दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है. आपको माता-पिता का स्नेह मिलेगा. संतान सुख अच्छा मिलेगा. साथ ही कामकाज में धन लाभ होगा. हंसते-खेलते गुरुवार का दिन व्यतीत होगा. सिर्फ अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें.

https://सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट

मिथुन : दिन अच्छा व्यतीत होने वाला है. गुरुवार का दिन छात्रों के लिए अच्छा है. छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे. परिवार सुख अच्छा मिलने वाला है. आप प्रसन्न रहेंगे और आप दिन हंसी-खुशी के साथ व्यतीत करेंगे.

कर्क : गुरुवार का दिन आपके लिए बेहद अच्छा है. आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको ईश्वरीय मदद मिलेगी. आपको अपनी मेहनत और अथक प्रयास का फल अवश्य मिलेगा. परिवार का सुख आशा अनुसार मिलने वाला है. साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी.

सिंह : छात्र अपनी योग्यता और बुद्धिमत्ता के आधार पर सफलता हासिल करेंगे. परिवार के साथ आपका अच्छा तालमेल रहेगा. गुरुवार का दिन आपके लिए उत्तम है. आपके मन में नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा. साथ ही आपकी सेहत सामान्य रहने वाली है.

कन्या : गुरुवार का दिन आपके काम-काज के लिए बेहतरीन होगा. काम-काज में लाभदायक फलों की प्रधानता बनी रहेगी. साथ ही आपका मूड अच्छा रहने वाला है. परिवार के लोगों के साथ आपका अच्छा समय व्यतीत होगा. हो सकता है आप उनके साथ यात्रा भी करें.

तुला : मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होंगी और एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. कार्य क्षेत्र में भी उत्तम स्थिति देखने को मिलेगी. इस गुरुवार आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे जो कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए आपकी सहायता और मार्गदर्शन करेंगे.

https://खाद की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं, ओवर रेट में बेचे वह दुकान हो सील : अग्नि

वृश्चिक : शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त होगी. परिवार के सदस्यों से हर संभव सहयोग मिलता रहेगा. आप कार्य क्षेत्र में अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे रहेंगे. इसके अलावा भाग्य आपका साथ देगा. तरक्की पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे.

धनु : आप कामकाज में अपना बेस्ट देंगे जिसके फलस्वरूप आपको अच्छा लाभ होगा. साहस और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. साथ ही आपको जीवनसाथी और संतान की तरफ से सुखद समाचार प्राप्त होंगे. पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा.

मकर : आपको भाग्य का साथ मिलेगा. काम-काज के क्षेत्र में आशातीत लाभ का सुख हासिल होगा. इस समय में आपके लिए वैवाहिक जीवन का सुख उत्तम रहेगा. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे. साथ ही दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी.

कुंभ : आपका दिन काफी तनावभरा रहने वाला है. आपके स्वभाव में गंभीरता और एकाग्रता की झलक देखने को मिलेगी. परिवार के साथ कुछ पल सुकून से व्यतीत करेंगे. व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे जिससे धन लाभ के योग बनेंगे.

मीन : दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होने वाली है. काम-काज में अच्छा धन लाभ होगा. आप धन का संचय भी कर सकते हैं. आपके लिए सुखद समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी. साथ ही छात्र अपना ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित करेंगे.

https://IND vs WI: नए कप्तान रोहित शर्मा पर बना रैप सॉन्ग वायरल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now