नई दिल्ली. रिलायंस Jio ने उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचाने के लिए दोबारा 149 और 98 रुपए वाले प्लान को लॉन्च किया है. वहीं, दूसरी तरफ एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने भी ग्राहकों को अन्य नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी है. अब एक बार फिर से टेलीकॉम बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ जाएगी. तो चलिए जानते हैं जियो के 149 और 98 रुपए प्लान में आपको किस तरह की सुविधाएं मिलेंगी.
http://बार अभ्यारण्य में बंदूक से 3 हिरणों का शिकार, एक पकड़ाया, तीन फरार
रिलायंस जियो का 149 रुपए वाला प्लान
जियो ने अपने ज्यादा-से-ज्यादा ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने के लिए इस प्लान को पेश किया है. उपभोक्ताओं को इस पैक में प्रतिदिन 1 जीबी डाटा मिलेगा. साथ ही कंपनी ग्राहकों को जियो-टू-जियो नेटवर्क पर कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉल की सुविधा देगी. दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए यूजर्स को 300 एफयूपी मिनट दिए जाएंगे. इसके अलावा यूजर्स रिलायंस जियो एप्स भी मुफ्त में इस्तेमाल कर सकेंगे. वहीं, इस पैक की वैधता 24 दिनों की है.
रिलायंस जियो का 98 रुपए वाला प्लान
जियो के यूजर्स को इस पैक में कुल 2 जीबी डाटा और 100 एसएमएस मिलेंगे. साथ ही उपभोक्ता जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल कर पाएंगे. हालांकि, यूजर्स को दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए आईयूसी चार्ज देना होगा. इन आईयूसी चार्ज के वाउचर्स की शुरुआती कीमत 10 रुपए है। वहीं, इस रिचार्ज प्लान की समय सीमा 28 दिनों की है.
http://‘याद पिया की आने लगी’ पर इन लड़कियों ने किया बेहतरीन डांस, देखिए VIDEO










