আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

चंडी मंदिर से लाखों के आभूषण और नकदी चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद

Published on: January 31, 2022
---Advertisement---

महासमुंद/बागबाहरा. घुंचापाली स्थित चंडी मंदिर में लाखों रुपए के गहने और नकद चोरी हो गए. यहां तक कि मां चंडी के छत्र और आभूषण चोर ले उड़े हैं. चोरी की ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है. जिसमें चोर गर्भगृह में रखे दान पेटियों से भी पैसे निकालते दिखाई दे रहे हैं. जानकारी के अनुसार रविवार शाम को पुजारी मंदिर बंद कर घर चले गए थे. बाद देर रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है. लोगों को इस बात की जानकारी तब लगी जब पुजारी मंदिर में सुबह पूजा करने पहुंचे थे. मंदिर में पहुंचते ही उन्होंने देखा कि मंदिर के गेट का ताला टूटा है.

https://वित्त मंत्री ने पेश किया आर्थिक सर्वे, GDP ग्रोथ 8.5% रहने की उम्मीद

अंदर घुसने पर गर्भगृह का भी ताला टूटा हुआ था. माता के आभूषण गायब थे. माता की मूर्ति के पास रखा छत्र भी गायब था. दान पेटियों को भी तोड़ दिया गया था. चोरों ने यहां से करीब 3 लाख रुपए की चोरी की है. घटना के बाद पुजारियों ने मंदिर प्रबंधन और पुलिस को इस बात की जानकारी दी. पुलिस के अधिकारी डॉग स्क्वॉड लेकर मौके पर पहुंचे और आस-पास की जांच की गई है. मंदिर से करीब एक लाख रुपए नकद और करीब 2 लाख रुपए के जेवर पार किए गए हैं. फिलहाल पुलिस की टीम जांच में जुटी है. आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है.

https://फिल्म ‘आशिकी’ का नया गाना रिलीज, सुकून देगी खेसारी-स्निग्धा की आवाज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now