रायपुर. जांजगीर-चांपा जिले के सक्ती विकासखंड के मसानियाखुर्द सहकारी समिति के खरीदी प्रभारी आशुतोष जायसवाल द्वारा किसानों से निर्धारित मात्रा से अधिक धान लेने की शिकायत में निलंबित करते हुए एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं. कलेक्टर जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर प्रभारी उप पंजीयक ने आशुतोष जायसवाल को निलंबित करने और एफआईआर दर्ज करने के निर्देश जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी को दिए. इसी प्रकार एक और प्रकरण में नवागढ़ विकासखंड के मिस्दा सहकारी समिति के खरीदी प्रभारी शिवशंकर साहू को भी किसानों से निर्धारित मात्रा से अधिक धान लेने और कंकड़ और मिट्टीयुक्त धान दबाव पूर्वक मिलर्स को दिए जाने के आरोप में निलंबन करने के निर्देश दिए गए हैं.
https://Tork Kratos इलेक्ट्रिक बाइक भारत में लॉन्च, फुल चार्ज में 120 किमी रेंज
गौरतलब है कि कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं को दिए थे. प्रभारी उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं द्वारा मसनियाखुर्द समिति के खरीदी प्रभारी आशुतोष जायसवाल और नवागढ़ विकासखंड के मिस्दा समिति के धान खरीदी प्रभारी शिव शंकर साहू के खिलाफ निर्धारित मात्रा से अधिक धान खरीदने का आरोप सही पाए जाने पर यह कृत्य धान खरीदी नीति वर्ष 2021-22 के विपरीत होने के कारण उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं द्वारा खरीदी प्रभारी आशुतोष जायसवाल और शिव शंकर को तत्काल निलंबित करने तथा उनके खिलाफ एफआईआर करने के निर्देश दिए गए हैं.
https://महासमुंद जिले में लगा नाइट कर्फ्यू, स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद







