আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

वन अधिकार मान्यता पत्र की मांग, संसदीय सचिव ने उचित पहल करने का दिया आश्वासन

Published on: January 27, 2022
---Advertisement---

महासमुंद. ग्राम पंचायत परसाडीह के आश्रित ग्राम गुडरूडीह के ग्रामीणों ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात वन अधिकार मान्यता पत्र दिलवाने की मांग की है. जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने उनकी मांगों की ओर उचित पहल करने का आश्वासन दिया. गुरूवार को जनपद सदस्य रमाकांत ध्रुव के नेतृत्व में ग्रामीण संसदीय सचिव निवास पहुंचे और संसदीय सचिव श्री चंद्राकर से मुलाकात की. ग्रामीणों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर को बताया कि वे सभी 13 दिसंबर 2005 के पूर्व से कक्ष क्रं 816 के वनभूमि में काबिज हैं. जहां परंपरागत तरीके से खेत तैयार कर परिवार का भरण पोषण करते आ रहे हैं.

https://दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू खत्म, नाइट कर्फ्यू रहेगा जारी

वन अधिकार मान्यता पत्र के लिए ग्राम पंचायत परसाडीह के सरपंच और सचिव को आवेदन दिए थे लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने उचित पहल करने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर मनराखन, मनोहर, नरेंद्र, पुसउ, पुनीतराम, भागवत, शिवकुमार, दुकालूराम, योगेश आदि ग्रामीणजन मौजूद थे. संसदीय सचिव श्री चंद्राकर से मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने ग्राम गुडरूडीह में मिडिल स्कूल खोलने की मांग की. ग्रामीणों ने बताया कि उनका गांव हाथी प्रभावित क्षेत्र में आता है. अक्सर यहां हाथियों के पहुंचने से ग्रामीणों में अनहोनी की आशंका बनी रहती है. लिहाजा ग्राम गुडरूडीह में मिडिल स्कूल खोले जाने की जरूरत है. जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने इस दिशा में शासन-प्रशासन का ध्यानाकर्षित कराने का आश्वासन दिया.

https://शर्मनाक : गैंगरेप के बाद लड़की के बाल काटे, जूते की माला पहनाकर घुमाया

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now