আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

WHO ने दी चेतावनी- ओमिक्रॉन से ज्यादा संक्रामक होगा अगला कोरोना वेरिएंट

Published on: January 26, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस का अगला वेरिएंट ओमिक्रॉन से कहीं ज्यादा संक्रामक हो सकता है, लेकिन असल में वैज्ञानिकों को ये बताने की जरूरत है कि आगामी वेरिएंट जानलेवा होगा या नहीं. डब्ल्यूएचओ में कोविड-19 की तकनीकी प्रमुख मारिया वैन केर्खोव ने सोशल मीडिया चैनल्स पर एक लाइव परिचर्चा में कहा कि हेल्थ बॉडी ने पिछले सप्ताह करीब 2 करोड़ 10 लाख मामले दर्ज किए हैं. तेजी से फैल रहे ओमिक्रॉन वेरिएंट के साप्ताहिक मामलों ने यह नया वैश्विक रिकॉर्ड स्थापित किया है. हालांकि ये पिछले सभी वैरिएंट्स जितना खतरनाक नहीं है, जिनके आते ही अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी थी. उन्होने कहा कि अगला वेरिएंट ऑफ कन्सर्न ज्यादा ताकतवर होगा.

https://‘बधाई दो’ का ट्रेलर रिलीज, राजकुमार-भूमि की दिखी केमिस्ट्री

इसका मतलब ये हुआ कि इसका ट्रांसमिशन रेट अधिक होगा और ये पूरी दुनिया में फैल रहे मौजूदा वेरिएंट को पीछे छोड़ देगा. उन्होंने कहा कि हम अगले वेरिएंट के हल्के होने की उम्मीद जरूर कर सकते हैं. लेकिन वास्तव में ऐसा होगा, इसकी कोई गारंटी नहीं है. इसलिए लोगों को सख्ती से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की जरूरत है. इसके अलावा, कोविड का अगला म्यूटेट वेरिएंट वैक्सीन प्रोटेक्शन से बच निकलने में ज्यादा माहिर हो सकता है. यह वैक्सीन से बनने वाली इम्यूनिटी को प्रभावित कर सकता है. वैन केर्खोन ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि आपको हमेशा के लिए मास्क पहनने की जरूरत नहीं है. आपको हमेशा के लिए फिजिकल डिस्टेंस मेंटन करने की भी जरूरत नहीं है. लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए अभी हमें ऐसा करना होगा.

https://सरकारी कर्मचारियों की होगी 5-डे वर्किंग, गणतंत्र दिवस पर सीएम ने की कई घोषणाएं

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now