नई दिल्ली. एक्ट्रेस दिशा पटानी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्हें बोल्ड ड्रेस पहनकर ये काली काली आंखें के रीमिक्स वर्जन पर ग्रूविंग डांस करते हुए देखा जा सकता है. उन्होंने दो कॉस्टयूम में इस गाने पर डांस किया है. एक कॉस्टयूम में वह ब्रालेट और पैंट पहन कर डांस करती हुई नजर आ रही है. इसमें उन्होंने दो पोनीटेल बांध रखी हैं और मेकअप कर रखा है. इसके अलावा वह डांस करती हुई नजर आ रही है. उन्होंने मेकअप कर रखा है और वह काफी खूबसूरत लग रही हैं.
https://सलमान-प्रज्ञा का म्यूजिक वीडियो ‘मैं चला’ रिलीज, गुरु-यूलिया की आवाज लूट रही है महफिल
दिशा पटानी काफी सिजलिंग डांस कर रही हैं. दिशा पाटनी ये काली काली आंखें नामक हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज के टाइटल ट्रैक पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं. दरअसल यह एक प्रमोशनल गाना है. वहीं एक अन्य कॉस्ट्यूम में दिशा पाटनी ने डीप नेक प्लंजिंग वन पीस ड्रेस पहन रखा है. इसमें वह बोल्ड अंदाज दिखाती नजर आ रही हैं. दिशा पटानी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘शांत नहीं रह सकती क्योंकि यह काली-काली आंखें गाना आ गया है. हमारे साथ डांस करिए. इस पर कई लोग अलग-अलग अंदाज में प्रतिक्रिया दे रहे हैं.










