पिथौरा. नव पदस्थ जिला मिशन समन्वयक अशोक शर्मा ने शनिवार को बीआरसी पिथौरा पहुंचकर संकुल समन्वयकों और ब्लॉक पीएलसी सदस्यों की बैठक ली. श्री शर्मा ने बैठक में उपस्थित संकुल समन्वयकों एवं पीएलसी सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सबको मिलकर अपने दायित्व का निर्वहन निष्ठापूर्वक टीम वर्क के साथ करना है. हमारा लक्ष्य शासन के कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करना सुनिश्चित है. बैठक में श्री शर्मा ने समन्वयकों को वार्षिक कार्ययोजना बनाने और कोरोना की वजह से पढ़ाई में आए व्यवधान को पूर्ण करने के लिए 100 दिनों का पठन एवं गणितीय कौशल विकास अभियान की प्रगति के सम्बंध में चर्चा की.
https://पुल के नीचे मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका
बैठक में प्रमुख रूप से बीआरसी सी अतुल प्रधान,समन्वयक कौतुक पटेल, पठन एवं गणितीय कौशल के ब्लॉक नोडल अन्तर्यामी प्रधान, मंडल संयोजक यूके दास, ब्लॉक पीएलसी के सदस्य लेखराम देवांगन, राजाराम पटेल, नरेंद्र साहू, अरविंद नायक, बीआरपी समावेशी शिक्षा सावित्री यादव, संकुल समन्वयक विक्रम वर्मा, खगेश्वर डड़सेना, रामकुमार स्वर्णकार, रोहणी कुमार देवांगन, बालाराम दीवान, राजेन्द्र मार्कण्डेय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे. आभार प्रदर्शन बीआरसी सी अतुल प्रधान ने किया.
https://सलमान-प्रज्ञा का म्यूजिक वीडियो ‘मैं चला’ रिलीज, गुरु-यूलिया की आवाज लूट रही है महफिल







