আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

फर्जी खबरें फैलाने वाले 35 यूट्यूब चैनल और दो वेबसाइट ब्लॉक

Published on: January 21, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भारत के खिलाफ दुष्प्रचार और ‘समन्वित तरीके से’ फर्जी खबरें फैलाने वाले 35 यूट्यूब चैनल और दो वेबसाइट को ब्लॉक करने का आदेश दिया है. सूचना और प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्रा ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी. उन्‍होंने बताया कि इन सभी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल को पाकिस्तान से संचालित किया जा रहा था. उन्होंने कहा कि भारतीय खुफिया एजेंसियां ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट और वेबसाइट पर कड़ी निगरानी रख रही हैं और इस बारे में तत्काल कार्रवाई के लिए मंत्रालय को सूचित कर रही हैं. अपूर्व चंद्रा ने कहा कि इनके जरिए भारत के बारे में फर्जी खबरें फैलाई जा रही थीं.

https://शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के पदांकन के संबंध में जारी किए निर्देश

इन चैनल का सब्‍सक्राइबर बेस 1.20 करोड़ है. इन पर 130 करोड़ व्‍यूज हैं. इस तरह के और अधिक चैनल ब्लॉक किए जाएंगे.35 यूट्यूब चैनल और दो वेबसाइट ब्‍लॉक करने के अलावा 2 ट्विटर अकाउंट, 2 इंस्‍टाग्राम अकाउंट और एक फेसबुक अकाउंट पर भी रोक लगाई गई है. मंत्रालय ने बाद में एक बयान में कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशा-निर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियमावली 2021 के नियम 16 के तहत जारी पांच अलग-अलग आदेशों के तहत मंत्रालय ने पाकिस्तान से संचालित इन सोशल मीडिया अकाउंट और वेबसाइट को ब्लॉक करने का आदेश दिया है. बृहस्पतिवार को आदेश जारी किए गए.

https://मंदिर से लौट रही नाबालिग से गैंगरेप, चारों आरोपी गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now