আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

2021 ICC Test Team of the Year का ऐलान, 3 भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह

Published on: January 20, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. ICC ने मेंस Test Team of the Year 2021 का ऐलान कर दिया है. इस टेस्ट टीम में तीन भारतीय, तीन पाकिस्तानी, दो कीवी, एक इंग्लिश, एक ऑस्ट्रेलियाई और एक श्रीलंकाई खिलाड़ी शामिल है. आईसीसी बेस्ट इलेवन के कप्तान केन विलियमसन हैं, जिन्होंने अपने देश को आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जिताया है. साल 2021 की बेस्ट टेस्ट टीम में भारत के तीन खिलाड़ियों को जगह मिली है उनमें ओपनर रोहित शर्मा, विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत और स्पिनर आर अश्विन का नाम शामिल है.

भारत के इन तीनों ही खिलाड़ियों ने टेस्ट प्रारूप में शानदार प्रदर्शन किया है. इस बेस्ट टेस्ट टीम में सबसे बड़े रन स्कोरर इंग्लैंड के जो रूट हैं, जिन्होंने साल 2021 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 1700 से ज्यादा रन 61 से ज्यादा के औसत से बनाए हैं. बता दें कि आईसीसी की वनडे और टी20 इंटरनेशनल टीम ऑफ द ईयर 2021 में एक भी भारतीय खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है.

https://फिर बारिश के आसार, आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी संभावना

2021 ICC Test Team of the Year

दिमुथ करुणारत्ने, रोहित शर्मा, मार्नस लाबुशाने, जो रूट, केन विलियमसन (कप्तान), फवाद आलम, रिषभ पंत (विकेटकीपर), आर अश्विन, काइल जैमीसन, हसन अली और शाहीन अफरीदी.

https://‘गहराइयां’ का ट्रेलर रिलीज, दीपिका-सिद्धांत करते दिखेंगे रोमांस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now