नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनट बैठक में कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई. बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि कैबिनेट की बैठक में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग का जो कार्यकाल है, उसको 1 अप्रैल 2022 से अगले 3 साल के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. अब इसका कार्यकाल 31 मार्च 2025 तक होगा. उन्होने बताया कि कैबिनेट ने रिन्युअल एनर्जी सेक्टर के विकास के लिए इरेडा (IREDA) में 1500 करोड़ रुपए के निवेश को मंजूरी दे दी. इसके साथ ही केंद्रीय मंत्रिमंडल ने निर्दिष्ट ऋण खातों में उधारकर्ताओं को छह महीने के लिए चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज के बीच अंतर के अनुग्रह भुगतान की योजना को भी मंजूरी दी है.
https://जनपद सदस्य के पति की महिलाओं ने की जमकर पिटाई
सोने-चांदी के भाव में उछाल
नई दिल्ली. भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में उछाल आई है. दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने के दाम में 16 रुपए की मामूली तेजी दर्ज की गई. वहीं, चांदी की कीमतों में आज 1,603 रुपए की जबरदस्त उछाल दर्ज हुई. दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के दाम 16 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 47,878 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 47,862 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी के दाम 1,603 रुपए की तेजी के बाद 63,435 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुए. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 61,832 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई थी.
https://पवित्र रिश्ता 2 का ट्रेलर रिलीज, क्या मानव और अर्चना फिर एक होंगे?









