नई दिल्ली. आईपीएल 2022 (IPL) में 2 नई टीमें लखनऊ और अहमदाबाद डेब्यू कर रही हैं. आईपीएल मेगा नीलामी से पहले लखनऊ फ्रेंचाइजी ने भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल, अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी रवि बिश्नोई और ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस को टीम से जोड़ा है. केएल राहुल लखनऊ टीम के कप्तान भी हो सकते हैं. लखनऊ फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल को 15 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा है.वहीं, स्टोइनिस को 11 करोड़ मिलेंगे.
https://18 साल बाद अलग हुए धनुष और ऐश्वर्या
आईपीएल के पिछले दो सीजन में धमाल मचाने वाले लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को 4 करोड़ रुपए मिलेंगे. फ्रेंचाइजी मेगा ऑक्शन में 60 करोड़ रुपए के साथ उतरेगी. बता दें कि 12 और 13 फरवरी को आईपीएल का मेगा ऑक्शन बेंगलुरु में आयोजित की जाएगी. इसमें श्रेयस अय़्यर, शिखर धवन और युजवेंद्र चहल जैसे भारतीय खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों की नजर रहेगी. वहीं अगर लखनऊ की बात करें तो टीम ने जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान एंडी फ्लावर को मुख्य कोच बनाया है. टीम में मेंटॉर की भूमिका गौतम गंभीर निभाएंगे. अपनी कप्तानी में गंभीर केकेआर को 2 बार आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं.
https://बलि के दौरान शख्स ने बकरे की जगह काट दी पकड़ने वाले की गर्दन, गिरफ्तार











