আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सहायक संचालक के कई पदों पर निकली भर्ती, 28 से आवेदन

Published on: January 17, 2022
---Advertisement---

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के अंतर्गत सहायक संचालक के 10 पदों पर भर्ती होगी. इसके लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) से आवेदन मंगाए जाएंगे. इसके लिए पीएससी से निर्देश जारी किए गए हैं. निर्देश के अनुसार 28 जनवरी से आवेदन की प्रकिया शुरू होगी. उम्मीदवारों के चयन के लिए परीक्षा व साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे.300 नंबर की परीक्षा होगी. जबकि 30 अंक का साक्षात्कार होगा. इसी तरह चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत साइंटिफिक ऑफिसर के एक पद पर भर्ती होगी. आवेदन की प्रक्रिया 18 जनवरी से शुरू होगी. इसे लेकर भी पीएससी से निर्देश जारी किए गए हैं.

https://कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज का 83 साल की उम्र में निधन

मुख्यमंत्री ने श्रीमती संतरा महंत के निधन पर किया गहरा दुख प्रकट

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रीमती संतरा महंत के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है. श्रीमती संतरा महंत छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की बड़ी बहन हैं. श्रीमती संतरा महंत का हृदयघात से निधन हो गया है. उनका कोरबा के अस्पताल में इलाज चल रहा था. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत से फोन पर बात कर शोक संवेदनाएं प्रकट की. मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए, श्रीमती संतरा महंत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है.

https://सरकारी निर्देशों को ठेंगा, पर्यटक ग्राम में हजारों की भीड़ बुलाने की तैयारी से ग्रामीणों में दहशत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now