नई दिल्ली. चुनाव आयोग (EC) ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख बदल दी है. अब 14 फरवरी की जगह 20 फरवरी को वोटिंग होगी. चुनाव आयोग ने कई राजनीतिक पार्टियों की तरफ से वोटिंग की तारीख बदले जाने को लेकर पत्र मिलने के बाद ये फैसला किया है. चुनाव आयोग ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए सोमवार को एक बैठक की थी. बता दें कि कांग्रेस, बीजेपी और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा था कि पंजाब विधान सभा चुनाव के लिए वोटिंग की तारीख को 14 फरवरी ना रखा जाए क्योंकि रविदास जयंती की वजह से बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति (SC) के लोग उस दिन राज्य के बाहर होंगे.
https://सहायक संचालक के कई पदों पर निकली भर्ती, 28 से आवेदन
वे यूपी के वाराणसी जा सकते हैं. ऐसे में वे लोग वोट नहीं डाल पाएंगे और वोटिंग के अधिकार से वंचित हो जाएंगे. गौरतलब है कि पंजाब में इस वक्त कांग्रेस की सरकार है. विधान सभा चुनाव में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, अकाली दल और बीजेपी-पंजाब लोक कांग्रेस के गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है. सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है.
https://कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज का 83 साल की उम्र में निधन









