नई दिल्ली. वेब शो पवित्र रिश्ता 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है. सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता सुपर डुपर हिट गया था. और अब इसी टीवी सीरियल की कहानी ने ओटीटी की दुनिया में कदम रख लिया है. यह वेब शो 28 जनवरी को जी 5 पर रिलीज किया जाएगा. जिसमें अर्चना का रोल अंकिता ही निभाने वाली है, लेकिन इस बार मानव का रोल शाहीर शेख निभाएंगे. पिछली बार सीरियल के अंत में अर्चना और मानव एक नहीं हो पाए थे. इस बार दोनों की लव स्टोरी को आगे बढ़ाया गया है. ट्रेलर में दिखाया गया कि अर्चना और मानव दोनों कुछ करने के लिए कॉलेज में एडमिशन लेते हैं.
https://खबर का असर : भीड़ बुलाने की तैयारी पर लगा विराम, अंतत: टेंट वापस भेजा गया
इत्तेफाक से दोनों का कॉलेज एक ही होता है. क्लासेज में, कॉलेज की कैंटीन में दोनो कई बार टकराते हैं और एक दूसरे को देखते हैं. साथ ही दिखाया जाता है कि अर्चना के ऑफिस में मानव की भी जॉब लगती है, और अर्चना वहां उनकी सीनियर होती हैं. अर्चना अपनी पुरानी कैफे वाली जॉब छोड़कर इस ऑफिस में आती हैं. ट्रेलर के अंत में दिखाया जाता है कि कैसे मानव की आई अर्चना को बताती है कि सचिन की मौत के बाद मानव कैसे टूट गया, और कहती है क्या अर्चना तुम मानव में वापस वह जान डाल सकती हो. ट्रेलर शेयर करते हुए अंकिता ने लिखा कुछ रिश्ते टूट कर भी टूटे नहीं हैं, क्या मानव और अर्चना फिर एक होंगे?
https://Realme 9i भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स










