আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पटरी से उतरी गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस, 4 की मौत, 20 घायल

Published on: January 13, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी इलाके में गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस 15633 ट्रेन पटरी से उतर गई. इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत और 20 लोगों के घायल होने की पुष्टि हो चुकी है. बीकानेर से गुवाहाटी जा रही यह ट्रेन हादसा जलपाईगुड़ी के डोमोहानी में शाम करीब पांच बजे हुआ. जानकारी के मुताबिक ट्रेन की 12 बोगियां पटरी से उतर गईं, जबकि 4 बोगी पूरी तरह से पलट कर एक दूसरे पर चढ़ गईं. घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है. बीकानेर से गुवाहाटी इस ट्रेन के मैनागुड़ी पार करते समय यह हादसा हुआ.

https://बलौदाबाजार में प्राइमरी और मिडिल स्कूल, धमतरी में आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र बंद

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए. हादसे में घायल हुए लोगों को बोगियों से निकालकर प्राथमिक उपचार के बाद जरूरत के मुताबिक नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है. घटनास्थल पर 30-35 एंबुलेंस तैनात की गई हैं. रेल मंत्रालय ने हादसे में प्रभावित लोगों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है. हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 5 लाख, गंभीर रूप से घायल लोगों को 1 लाख और मामूली रूप से घायल लोगों को 25 हजार रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया गया है.

https://महाविद्यालयों में प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाइन/ब्लैन्डेड मोड में होंगी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now