আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

WHO की चेतावनी- डेल्टा से भी ज्यादा तेजी से फैल रहा ओमिक्रॉन

Published on: January 13, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. कोरोना का ओमिक्रॉन वेरिएंट उसके डेल्टा स्वरूप से तेजी से आगे निकाल रहा है और पूरी दुनिया में इस संक्रमण के मामले अब ज्यादा सामने आ रहे हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस संबंध में आगाह किया है. वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसी के अधिकारी ने चेताया है कि इस बात के “साक्ष्य बढ़ रहे हैं” कि ओमिक्रॉन प्रतिरक्षा शक्ति से बच निकल सकता है, लेकिन अन्य स्वरूपों की तुलना में इससे बीमारी की गंभीरता कम है. डब्ल्यूएचओ में संक्रामक रोग महामारी विज्ञानी एवं ‘‘कोविड-19 टेक्निकल लीड’’ मारिया वान केरखोव ने मंगलवार को कहा कि कुछ देशों में ओमिक्रॉन को डेल्टा पर हावी होने में समय लग सकता है क्योंकि यह उन देशों में डेल्टा स्वरूप के प्रसार के स्तर पर निर्भर करेगा.

https://बजट स्मार्टफोन OPPO A16K भारत में लॉन्च, इतनी है कीमत

केरखोव ने ऑनलाइन प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान कहा कि ‘ओमिक्रॉन उन सभी देशों में मिला है, जहां जीनोम अनुक्रमण की तकनीक अच्छी है और संभवत: यह दुनिया के सभी देशों में मौजूद है’. यह फैलने के लिहाज से, बहुत तेजी से डेल्टा से आगे निकल रहा है. और इसलिए ओमिक्रॉन हावी होने वाला स्वरूप बन रहा है जिसके मामले सामने आ रहे हैं’. उन्होंने इस बारे में भी आगाह किया कि डेल्टा स्वरूप की तुलना में भले ही ओमिक्रॉन से बीमारी के कम गंभीर होने को लेकर कुछ जानकारियां हैं, लेकिन ‘‘यह हल्की बीमारी नहीं है” क्योंकि ओमिक्रॉन के चलते भी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत आ ही रही है’.

https://न्यूज एंकर की सड़क हादसे में मौत, अपने भैया-भाभी के यहां जा रही थी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now