আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

धान खरीदी में घोर लापरवाही, सहायक समिति सेवक निलंबित

Published on: January 12, 2022
---Advertisement---

अम्बिकापुर. आदिम जाति सेवा सहकारी समिति खैरबार के सहायक समिति सेवक नसीमुद्दीन सिद्दीकी को धान खरीदी में घोर लापरवाही बरतने के कारण शेष धान खरीदी कार्य से पृथक करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. सहकारी निरीक्षक द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि धान उपार्जन वर्ष 2021- 22 के शेष धान उपार्जन कार्य मे श्री सिद्दीकी द्वारा घोर लापरवाही बरती गई है. अब शेष धान खरीदी संचालन हेतु समिति के कम्प्यूटर ऑपरेटर परमेश्वर राजवाड़े को केंद्र प्राभारी का दायित्व सौंपा गया है. उल्लेखनीय है कि मंगलवार को कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देश पर एसडीएम प्रदीप साहू के द्वारा खैरबार उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया गया था जिसमे बिचौलिये का 124 बोरी धान जब्त किया गया था. इस मामले में केंद्र प्रभारी की संलिप्तता भी सामने आई थी.

https://केंद्र के समान महंगाई भत्ता और गृहभाड़ा बढ़ाने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

समिति प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस

अम्बिकापुर. लखनपुर विकासखण्ड के धान उपार्जन केंद्र का केंद्र प्रभारी भी जिला प्रशासन के चौकस नजर से नहीं बच सका. एसडीएम के निरीक्षण में अवैध रुप से किसान का धान खपाने में संलिप्तता उजागर होने पर समिति प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है वहीं ग्राम बगदर्री के पीडीएस दुकान संचालक द्वारा किसान को बारदाना उपलब्ध कराने पर दुकान संचालन से पृथक कर दिया गया है.

https://पीएम मोदी की सुरक्षा चूक की जांच के लिए SC ने बनाई कमेटी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now