नई दिल्ली. Samsung Galaxy S21 FE को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसके 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज को 49,999 रुपए और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 53,999 रुपए में खरीदा जा सकता है. इसमें एंड्रॉयड 12 आधारित One UI 4 दिया गया है. इसके अलावा इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डायनेमिक एमोलेड 2x डिस्प्ले5 दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. फोन में 8 जीबी तक रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी. इसमें स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर दिया गया है.
https://Moto G71 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन
कैमरे की बात करें तो सैमसंग के इस फ्लैगशिप फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें पहला लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड है. वहीं दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल है और तीसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है जिसके साथ 30x ऑप्टिकल जूम मिलेगा. फ्रंट में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है. इस फोन में 4500mAh की बैटरी है जिसके साथ 25वॉट की वायर फास्ट चार्जिंग और 15वॉट की वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है. इसके साथ वायरलेस पावरशेयर भी है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5जी, 4जी, सैमसंग पे, एनएफसी, फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं.
https://‘चका चक’ गाने पर इस छोटी सी बच्ची ने किया जबरदस्त डांस, देखिए वीडियो










