আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

VIDEO : एनकाउंटर साइट पर भीड़ ने पुलिसवालों को कंधे पर उठाया, बरसाए फूल

Published on: December 6, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. हैदराबाद गैंगरेप के चारों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है. इस एनकाउंटर के बाद हैदराबाद पुलिस की चारों ओर तारीफ हो रही है. हालत यह है कि हैदराबाद में लोग फूल बरसा रहे हैं और सब घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं. दरअसल, एनकाउंटर की खबर मिलते ही घटनास्थल पर लोग पहुंचने लगे. स्थिति यह हो गई कि लोग पुलिस को कंधों पर उठा रहे हैं और नारे लगा रहे हैं. जगह- जगह लोग सड़कों पर ब्रिज के ऊपर से पुलिस के ऊपर फूल बरसा रहे हैं. साथ ही वे सब हैदराबाद पुलिस जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं. वहीं, कुछ लोगों ने पुलिसवालों की तारीफ करते हुए मिठाइयां भी बांटी, जबकि महिलाओं ने घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों को राखी बांधी.

http://गूंज रही निकाय चुनाव की रणभेरी, अपनी-अपनी ढपली पर अपने-अपने राग से बिगड़ रहे सुर-ताल

एनकाउंटर स्थल के पास हजारों लोगों की भीड़ मौजूद है और इसे संभालने में पुलिस का दस्ता जुटा हुआ है. हालांकि वहां भी लोग नारे लगा रहे हैं और फूल बरसा रहे हैं. इधर, पशु चिकित्सक के पिता ने पुलिस मुठभेड़ में मारे गए चारों आरोपियों पर कहा, ‘मेरी बेटी की मौत को दस दिन हो चुके हैं. मैं इसके लिए पुलिस और सरकार के प्रति आभार व्यक्त करता हूं. अब मेरी बेटी की आत्मा को शांति मिलेगी.’ पीड़िता की बहन ने कहा, ‘आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया है. मैं यह सुनकर बहुत खुश हूं. यह एक उदाहरण है. रिकॉर्ड टाइम में इंसाफ मिल गया है. मैं उन लोगों की शुक्रगुजार हूं जो इस मुश्किल घड़ी में हमारे साथ खड़े रहे.’

http://हैदराबाद गैंगरेप-मर्डर केस : चारों आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now