नई दिल्ली. 5 राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. इस बार के चुनाव में खास बात ये है कि उम्मीदवार ऑनलाइन भी अपना पर्चा भर सकेंगे. चुनाव आयोग ने राजनीतिक पार्टियों को इसका ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की अपील की है. इस बार सभी राज्यों के चुनाव कुल 7 चरण में होंगे. पार्टियां डिजिटल, वर्चुअल तरीके से चुनाव प्रचार कर सकेंगे. चुनाव आयुक्त ने कहा कि 15 जनवरी तक नुक्कड़ सभाओं, रैली, रोड शो पर रोक रहेगी. चुनाव आयोग ने कहा है कि पार्टियों के उम्मीदवारों को चयन से 48 घंटे पहले ये जानकारी अपलोड करनी होगी कि कैंडिडेट के खिलाफ कितने आपराधिक मामले लंबित हैं, ये भी बताना होगा कि उसे उम्मीदवार के तौर पर क्यों चुना गया है. सभी राज्यों के चुनावों के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे.
https://वैक्सीन लगवाने जा रहे दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में इस बार 7 अलग-अलग चरण में चुनाव कराए जाएंगे. वोटिंग की शुरुआत 10 फरवरी से होगी. उत्तर प्रदेश में विधानसभा की कुल 403 सीटें हैं पहले चरण की वोटिंग 10 फरवरी को होगी. दूसरा चरण- 14 फरवरी, तीसरा चरण- 20 फरवरी, चौथा चरण- 23 फरवरी, पांचवां चरण- 27 फरवरी, छठा चरण- 3 मार्च, सातवां चरण- 7 मार्च.
गोवा, पंजाब और उत्तराखंड
एक चरण में होगा चुनाव. 14 फरवरी को वोटिंग होगी.
मणिपुर
27 फरवरी और 3 मार्च को दो चरणों में वोटिंग.
https://‘तारक मेहता…’ की ‘बबीता जी’ ने दिखाए किलर मूव्स, वीडियो देख होंगे फिदा









