আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

T20 क्रिकेट के नियमों में बदलाव, स्लो-ओवर रेट के लिए मिलेगी यह सजा

Published on: January 7, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने शुक्रवार को टी20 इंटरनेशनल के प्लेइंग कंडीशन में बदलाव की घोषणा की है. 16 जनवरी को सबीना पार्क में वेस्टइंडीज और आयरलैंड के बीच होने वाले इकलौते टी20 मैच से यह नियम प्रभाव में आएगा. नियमों के मुताबिक पुरुषों और महिलाओं के टी20 इंटरनेशनल में स्लो ओवर रेट के लिए लिए जुर्माना मुकाबले के दौरान ही लगाया जाएगा. साथ ही, द्विपक्षीय टी20 इंटरनेशनल सीरीज में प्रत्येक पारी के बीच में 2.5 मिनट का ऑप्शनल ड्रिंक्स ब्रेक भी लिया जाएगा. लेकिन इसके लिए टी20 सीरीज से पहले दोनों देशों के बोर्ड को इस बारे में समझौता करना पड़ेगा.

https://WHO प्रमुख ने चेताया- हल्का नहीं है ओमिक्रोन, लोगों की हो रही है मौत

ओवर रेट के नियम प्लेइंग कंडीशन के खंड 13.8 में दर्ज हैं, जो यह निर्धारित करते हैं कि एक फील्डिंग साइड पारी के अंतिम ओवर की पहली गेंद को निर्धारित या पुनर्निर्धारित समय के अदर फेंकने की स्थिति में होना चाहिए. अब नए नियमों के मुताबिक कोई टीम ओवर रेट में तय समय से पीछे होगी, तो बाकी के बचे ओवरों में 30 गज के दायरे से बाहर एक कम प्लेयर को अनुमति दी जाएगी. ऐसे में अतिरिक्त फील्डर 30 गज के दायरे में खड़ा रहेगा. अभी पावरप्ले के बाद 30 गज के बाहर पांच क्षेत्ररक्षक रह सकते हैं. लेकिन ओवर रेट के लिए पेनल्टी मिलने पर चार फील्डर ही बाहर रह पाएंगे.

https://Xiaomi 11i HyperCharge 5G भारत में लॉन्च, 15 मिनट में हो जाएगा फुल चार्ज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now