पिथौरा. विकासखण्ड के ग्राम पंचायत लहरौद सरपंच पद पर दिवंगत पूर्व सरपंच रूपसिंह ठाकुर की पत्नी लता रूपसिंह ठाकुर निर्विरोध सरपंच चुन ली गई हैं. पूर्व सरपंच रूपसिंह ठाकुर के दूसरी कोरोना लहर में दिवंगत होने के बाद गुरुवार को लहरौद में सरपंच पद के लिए निर्वाचन हुआ. इस पद के लिए पंच दिनेश कालसा एवं दिवंगत सरपंच रूपसिंह ठाकुर की पत्नी ने नामांकन दाखिल किया था. पर अंतिम समय में दिनेश कालसा ने लता रूपसिंग ठाकुर को समर्थन देते हुए अपना नाम वापस ले लिया. जिससे लता रूपसिंह ठाकुर निर्विरोध सरपंच निर्वाचित घोषित कर दी गईं. इस अवसर पर नगर पंचायत पिथौरा के अध्यक्ष आत्माराम यादव, श्रीमती सत्यभामा नाग अध्यक्ष जनपद पंचायत पिथौरा, कुलवंत खनूजा सहित उप सरपंच रमेश सिन्हा, वरिष्ठ पंच लक्ष्मी देवांगन, कार्यवाहक सरपंच भगवान सिंह ठाकुर, पंच प्रियांशु दीक्षित, गौतम साहू, ग्राम प्रमुख धरम सिंह ठाकुर, बेनू वैष्णव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
शशिभूषण पटेल को प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नति

पिथौरा. आरक्षक शशिभूषण पटेल को प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नति मिली है. श्री पटेल को पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने लाल फित्ती लगाकर पदोन्नति दी. ज्ञात हो कि शशिभूषण पटेल जिले के अनेक पुलिस थानों में पदस्थ रहते हुए अपनी सेवाएं तत्परता से देते हैं. वर्ष के पहले दिन दी गई उक्त पदोन्नति में पुलिस अधीक्षक श्री पटेल के अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर साहू एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक अजयशंकर त्रिपाठी सहित अनेक पुलिस अधिकारी उपस्थित थे.
https://सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, फटाफट चेक करें नया भाव







