नई दिल्ली. सोने-चांदी की कीमतों में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई. दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव गुरुवार को 284 रुपए की गिरावट के साथ 46,700 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया. पिछले कारोबारी सेशन में यह कीमती धातु 46,984 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी. चांदी भी गुरुवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई. चांदी 1,292 रुपए की गिरावट के साथ 59,590 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई, जो पिछले कारोबारी सत्र में 60,882 रुपए प्रति किलोग्राम थी. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,800 डॉलर प्रति औंस और चांदी 22.34 डॉलर प्रति औंस पर सपाट कारोबार कर रही थी.
सोने की कीमतें गुरुवार को COMEX में हाजिर सोने की कीमतों में आधा प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,800 अमरीकी डालर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थीं. अमेरिकी फेडरल की ब्याज दरों में समय से पहले बढ़ोतरी होने की संभावनाओं के बीच सोने की कीमतों पर प्रेशर देखा गया. बता दें आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं.
https://आर्थिक गतिविधियां नहीं होंगी प्रभावित, सभी के सहयोग से तीसरी लहर को देंगे मात : मुख्यमंत्री










