আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

आर्थिक गतिविधियां नहीं होंगी प्रभावित, सभी के सहयोग से तीसरी लहर को देंगे मात : मुख्यमंत्री

Published on: January 6, 2022
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य के लोगों के सहयोग और सावधानी से हम कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को भी हराएंगे. उन्होंने लोगों से राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए कोविड गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने और सावधानियां बरतने की अपील की है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है, टीकाकरण से छूटे लोगों और 15 से 18 वर्ष के किशोरों से उन्होंने अनिवार्य रूप से टीका लगवाने का आग्रह किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की बीती दोनों लहरों को छत्तीसगढ़ राज्य ने सभी वर्गां के सहयोग से जिस प्रभावी ढंग निपटने में कामयाबी हासिल की थी, वैसी ही कामयाबी हम तीसरी लहर में भी हासिल करेंगे.

https://SC पहुंचा पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला, सीएम चन्नी ने भी बनाई जांच कमेटी

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के बावजूद भी हम राज्य की आर्थिक गतिविधियों को पूरी सावधानी के साथ जारी रखेंगे. मुख्यमंत्री श्री बघेल आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 5 करोड़ 37 लाख रुपए की राशि ऑनलाइन जारी की, जिसमें बीते एक पखवाड़े में क्रय गोबर के एवज में 2 करोड़ 78 लाख रुपए भुगतान तथा गौठान समितियों को एक करोड़ 70 लाख और महिला समूहों को 89 लाख रुपए की लाभांश राशि शामिल है. गोबर खरीदी के एवज में राज्य के गौपालकों को 119.41 करोड़ रुपए हो जाएगा. गौठान समितियों को अब तक 44.43 करोड़ रुपए तथा महिला स्व-सहायता समूहों 28.88 करोड़ रुपए राशि लाभांश के रूप में दी जा चुकी है.

https://दिव्यांका त्रिपाठी का म्यूजिक वीडियो ‘बाबुल दा वेहदा’ रिलीज़, इमोशन कर रहा गाना

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now