नई दिल्ली. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जोहानसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 85 रन बना लिए हैं. टीम के पास 58 रन की बढ़त है. चेतेश्वर पुजारा (35*) और अजिंक्य रहाणे (11*) क्रीज पर है और दोनों के बीच 41 रनों की साझेदारी हो चुकी है. कप्तान राहुल (8) और मयंक अग्रवाल (23) रन बनाकर पवेलियन लौटे. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से ओलिवियर और जेनसेन ने एक-एक विकेट हासिल किए.
https://कोरोना के चलते पुनः धारा 144 लागू, सभी सार्वजनिक कार्यक्रम प्रतिबंधित
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने भारत के पहली पारी के 202 रन के जवाब में दूसरे दिन पहली पारी में 229 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका ने 27 रन की बढ़त हासिल की. दक्षिण अफ्रीका की ओर से कीगन पीटरसन ने 62 जबकि तेंबा बावुमा ने 51 रन बनाए. भारत की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने 7 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद शमी ने 2 और बुमराह ने एक विकेट हासिल किया. शार्दुल ठाकुर दक्षिण अफ्रीका में एक पारी में 7 विकेट झटकने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बने. साथ ही शार्दुल ने अपने करियर का भी बेस्ट प्रदर्शन किया.
https://फ्रांस में मिला कोरोना का एक और नया वैरिएंट, देखे गए 46 म्यूटेशन











