আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू, DDMA की बैठक में लिया गया फैसला

Published on: January 4, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना की बेकाबू रफ्तार के चलते अब नाइट कर्फ्यू के बाद वीकेंड कर्फ्यू लगा दिया गया है. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) की बैठक में यह फैसला लिया गया है. उन्होने कहा कि आज DDMA की बैठक में सरकार ने फैसला लिया है कि दिल्ली में शनिवार और ​रविवार को कर्फ्यू रहेगा. लोग बाहर न निकले. सिर्फ जरूरी होने पर ही बाहर निकलें. सभी सरकारी दफ़्तरों में जरूरी सेवाओं को छोड़कर सबको दफ़्तर आने से मना किया जाएगा और ऑनलाइन या वर्क फ्रॉम होम कराया जाएगा. प्राइवेट दफ़्तर 50% क्षमता के साथ काम करेंगे.

https://फ्रांस में मिला कोरोना का एक और नया वैरिएंट, देखे गए 46 म्यूटेशन

बस स्टैंड पर भीड़ हो रही है. मेट्रो पर लंबी लाइने लग रही हैं. ऐसे में बसें और मेट्रो पूरी क्षमता के साथ चलेंगी. लेकिन मास्क के बिना यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी. बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. मंगलवार की सुबह उन्होंने ट्वीट कर इसके जानकारी दी और बताया कि संक्रमण के हल्के लक्षण हैं. मुख्यमंत्री ने उन सभी लोगों से जांच कराने और दूसरों से खुद को पृथक करने की अपील की, जो पिछले कुछ दिनों में उनके सम्पर्क में आए हैं.

https://बच्ची ने पहली बार खाया पिज्जा, मजेदार रिएक्शन ने जीता लोगों का दिल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now