আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

फ्रांस में मिला कोरोना का एक और नया वैरिएंट, देखे गए 46 म्यूटेशन

Published on: January 4, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. ओमिक्रॉन के बाद वैज्ञानिकों ने कोरोना के एक और वैरिएंट का पता लगाया है. जानकारी के मुताबिक, Variant IHU पूरे 46 बार रूप बदल चुका है. माना जा रहा है कि यह मूल कोविड वायरस के मुकाबले ज्यादा टीका प्रतिरोधी और संक्रामक हो सकता है. न्यूज वेबसाइट डेली मेल के मुताबिक Variant IHU की खोज फ्रांस में हुई है. फ्रांस के मारसैल में नए वैरिएंट के 12 मामले सामने आए हैं. ये मामले उन लोगों में देखने को मिले हैं जो अफ्रीकी देश कैमरून से लौटे थे. फिलहाल Variant IHU कितना घातक और संक्रामक होगा यह साफ नहीं है. क्योंकि फिलहाल फ्रांस में ओमिक्रॉन वैरिएंट का कहर है.

https://बच्ची ने पहली बार खाया पिज्जा, मजेदार रिएक्शन ने जीता लोगों का दिल

आ रहे कुल कोरोना केसों में से 60 फीसदी ओमिक्रॉन के हैं. इस वैरिएंट को Méditerranée Infection Foundation ने 10 दिसंबर को खोजा था. राहत की बात यह है कि फिलहाल Variant IHU तेजी से नहीं फैल रहा है. वेरिएंट IHU को B.1.640.2 भी कहा गया है. बताया गया है कि यह B.1.640 से अलग है जो कि सितंबर में कांगो में मिला था. नए वैरिएंट की खोज करने वाली टीम के प्रमुख प्रोफेसर फिलिप कोलसन ने कहा कि टेस्ट में पाया गया है कि यह E484K म्यूटेशन से बना है जो इसे अधिक वैक्सीन प्रतिरोधी बनाता है. मतलब इस पर वैक्सीन का प्रभाव हो, इसके चांस कम हैं.

https://कलार समाज ने पुनीत सिन्हा को सौंपी कौड़िया मंडलेश्वर की जिम्मेदारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now