আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : लोगों की बातों से अधिक प्रभावित ना हों, जानें क्या कहते हैं सितारे

Published on: January 4, 2022
---Advertisement---

आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है . आज मीन राशि वालों से लोगों को प्रसन्नता मिलेगी. वहीं कुंभ राशि वालों को धन के पीछे भागने के बजाय परिवार पर ध्यान देना चाहिए. तुला राशि वाले को धन के मामले में अच्छे समाचार प्राप्त कर सकते हैं. मकर राशि वाले बेरोजगारों को मनचाहा काम मिलने के आसार हैं. वहीं धनु राशि वाले लोगों की कामयाबी में उनके करीबी लोगों का योगदान रहेगा. वृश्चिक राशि वाले लोग अपने घर को अकेला न छोड़ें.

ॐ सूर्याय नमः 4 जनवरी मंगलवार

पौष शुक्ल पक्ष द्वितीया संध्या 5:18 तक

मेष : आपका मन प्रसन्न रहेगा. आप अपने कार्यों को सलीके के साथ करके अपने लक्ष्य के निकट पहुंच सकते हैं. आपको गवर्नमेंट से कोई बड़ा बेनिफिट मिल सकता है. साथ ही व्यापार में आर्थिक प्रगति के लिए मेहनत करनी पड़ेगी.

वृषभ : आपको जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. दूसरों के विचारों और बातों से ज्यादा प्रभावित न हों. काम के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा. आपको आर्थिक स्थिति को लेकर अभी भी थोड़ा संभल कर रहने की जरूरत है.

https://पवन सिंह का गाना ‘चुम्मा नया साल के’ रिलीज, मिले लाखों व्यूज

मिथुन : आप दूसरों के भले की सोचेंगे और उनकी सेवा दिल से करेंगे. आपके बिजनेस में तेजी आएगी और कोई नया काम शुरू करने की कोशिश करेंगे. मंगलवार के दिन आप किसी के साथ धोखा न करें. साथ ही काम की व्यस्तता में परिवार की अनदेखी न करें.

कर्क : इस मंगलवार आप किसी काम की नए सिरे से शुरुआत कर सकते हैं. अगर आपकी कपड़े की शॉप है, तो आपको अच्छा लाभ होगा. अधूरे कार्यों को पूरा करने में मित्रों का सहयोग मिलेगा. प्रॉपर्टी से आने वाले सुस्त रिटर्न से आप निरुत्साहित महसूस कर सकते हैं.

सिंह : किसी दूसरे के काम में राय देने से बचें. आपके व्यापार को कोई बड़ी डील मिल सकती है. आर्थिक स्थिति को दोबारा व्यवस्थित करने में अपना ध्यान रखें. युवाओं को ज्यादा चीजों को सीखने की जरूरत है. माता-पिता के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं.

कन्या : आप में हिम्मत, आत्मविश्वास और आशा का संचार रहेगा. आप अपने बिजनेस में पूरा ध्यान रखेंगे उससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा. अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए. किसी काम में आपका अनुभव फायदेमंद साबित होगा. युवाओं को नए रोजगार मिल सकते हैं.

तुला : आपका मूड काफी अच्छा रहेगा. मेहनत के बल पर खास उपलब्धि हासिल कर लेंगे. आपको धन के मामले में अच्छे समाचार प्राप्त हो सकते हैं. संपत्ति खरीदने का मन बनाने से पहले पैसे संबंधी नियम को समझना जरुरी होगा.

https://IND vs SA : भारत की पहली पारी 202 रन पर सिमटी, पहले दिन स्टंप्स तक दक्षिण अफ्रीका 35/1

वृश्चिक : आप जो भी निर्णय लेंगे वह निर्णय आपके लिए फायदेमंद रहेगा. अतिरिक्त धन को रियल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है. इस मंगलवार अपने घर को अकेला न छोड़ें. नौकरी बदलने का मन बनेगा. अचानक किसी से मुलाकात मधुर रिश्ते में बदल सकती है.

धनु : आपकी कामयाबी में आपके करीबी लोगों का योगदान रहेगा. किसी मल्टीनेशनल कंपनी से नौकरी के लिए अच्छा ऑफर मिल सकता है. व्यापारी वर्ग कारोबार को आर्थिक बल देने के लिए लोन की प्लानिंग कर सकते हैं.

मकर : आप अपने काम पर पकड़ बना कर चलेंगे. धन संबंधी जो दिक्कतें चल रहीं थीं उनके समाप्त होने की संभावना है. आप किसी सरकारी संस्था के काम में अपना सहयोग दे सकते हैं. बेरोजगारों को मनचाहा काम मिलने के आसार हैं.

कुंभ : आप अपने व्यक्तिगत मामलों में अधिक रुचि लेंगे. धन के पीछे भागने के बजाय परिवार पर ध्यान देना बढ़िया रहेगा. प्रॉपर्टी के क्षेत्र में आपके द्वारा की गई पहल इस मंगलवार अंजाम तक पहुंच सकती है. इच्छित नौकरी मिल सकती है.

मीन : आपका काम दूसरों को खुश कर सकता है. कार्यक्षेत्र में इच्छित सफलता मिलने के योग हैं. आर्थिक दृष्टि से संतोष रहेगा. आप निवेश के लिए जानकार लोगों की मदद ले सकते हैं. प्राइवेट नौकरी करने वालों को अपनी वाणी पर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है.

https://कलार समाज ने पुनीत सिन्हा को सौंपी कौड़िया मंडलेश्वर की जिम्मेदारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now