रायपुर. राज्य सरकार ने 9 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है. इनमें से 7 जिलों के पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं. जारी आदेश के मुताबिक डॉ. अभिषेक पल्लव को दंतेवाड़ा की जगह जांजगीर-चांपा जिले का एसपी बनाया गया है. डी श्रवण को राजनांदगांव से सेनानी रायगढ़ भेजा गया है. इसके बलावा प्रखर पाण्डेय को एसपी मुख्यमंत्री सुरक्षा बनाया गया. सिद्धार्थ तिवारी को कोंडागांव से एसपी दंतेवाड़ा बनाया गया गया है. प्रफुल्ल ठाकुर को धमतरी से एसपी कोरिया बनाया गया है. प्रशांत ठाकुर को जांजगीर से एसपी धमतरी बनाया गया है. दिव्यांग पटेल को महासमुंद से एसपी कोंडागांव बनाया गया है. विवेक शुक्ला को एसपी महासमुंद बनाया गया है. जबकि संतोष सिंह को कोरिया से एसपी राजनांदगांव बनाया गया है.
https://सीएम भूपेश ने कहा- हम तीसरी लहर की ओर, बड़े आयोजनों और सभाओं पर लगाएं रोक
https://5382 वर्ग फीट तक के आवासीय भू-खण्डों पर निर्माण हेतु तुरंत मिलेगी भवन अनुज्ञा
उप पुलिस अधीक्षक के पद पर चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 11 को
रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2020 के माध्यम से उप पुलिस अधीक्षक के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण-पत्रों एवं अन्य दस्तावेजों का सत्यापन 11 जनवरी 2022 को मंत्रालय महानदी भवन स्थित उप सचिव, गृह विभाग कक्ष क्रमांक एडी-23 में किया जाएगा. चयनित अभ्यर्थी को प्रमाण-पत्रों एवं दस्तावेजों की प्रमाणित प्रति के साथ उपस्थित होना आवश्यक है. अभ्यर्थियों को पचास रुपए के स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा. छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग द्वारा सभी चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन कराने संबंधी सूचना पत्र स्पीड पोस्ट से प्रेषित कर दिया गया है.








