नई दिल्ली. एक भावुक करने वाली घटना सामने आई है. दरअसल, राजस्थान के नागौर में एक पत्नी ने पति का शव देखते ही प्राण त्याग दिया. बताया जाता है कि दोनों की शादी 58 साल पहले हुई और इतने लंबे समय का साथ छूटने का सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर पाईं. परिजनों के अनुसार 78 साल के बुजुर्ग को कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. शनिवार को जब अचानक तबीयत बिगड़ी तो उन्हें पहले नागौर और फिर जोधपुर इलाज के लिए ले जाया गया, जहां सुबह चार बजे उनकी मौत हो गई.
https://क्रॉस वोटिंग की जांच के लिए समिति गठित, सप्ताह भर में रिपोर्ट देने कहा
शव सुबह 8 बजे घर पहुंचा. शव देखते ही पत्नी को जोरदार सदमा लगा और मौत हो गई. परिजनों के अनुसार बुजुर्ग दंपती को कोई बेटा नहीं है. केवल दो बेटियां ही हैं. इसके चलते दोनों बेटियों ने ही अर्थी को कंधा दिया. एक ही चिता पर माता-पिता को मुखाग्नि दी गई. मृतक राणाराम सेन का करीब 58 साल पहले भंवरी देवी (75) के साथ शादी हुई थी. ग्रामीणों ने बताया कि दोनों में अटूट प्रेम था. दोनों हमेशा एक साथ रहते थे और अब एक साथ दुनिया छोड़ी है.
https://स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कोरोना पॉजिटिव









