सौरभ गोयल
सरायपाली. नगरीय निकाय चुनाव 2019 के नामांकन जमा करने के अंतिम दिन पूर्व गुरूवार को 24 नामांकन निर्वाचन कार्यालय सरायपाली में जमा हुए. अब तक कुल 27 नामांकन दाखिल होने की जानकारी मिली है. मालूम हो कि भाजपा ने वार्ड क्रमांक 9 व 10 को छोड़ पहले ही अपने 13 अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी थी. जिसके बाद बुधवार को भी बाकी बचे दो वार्डो में प्रत्याशियों का नाम पार्टी के अधिकृत सूची में जारी किया जाना बताया जा रहा है. जिसके अनुसार वार्ड 10 से पूर्व नपा अध्यक्ष चन्द्रकुमार पटेल का नाम भाजपा ने अधिकृत उम्मीदवार के रूप में घोषित किया है. जबकि कांग्रेस और अन्य दलों व निर्दलीय उम्मीदवारों में कश्मकश जारी है.
http://अब सांसदों को नहीं मिलेगा सस्ता खाना, संसद की कैंटीन पर सब्सिडी खत्म करने का फैसला
भाजपा के 12 नामांकन पत्र दाखिल होने के बाद सबसे ज्यादा 11 निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है. जिसमें सर्वाधिक 3 निर्दलीय उम्मीदवारों ने वार्ड क्रमांक 6 से नामांकन भरा है. नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को 3 दर्जन नामांकन जमा होने का अनुमान लगाया जा रहा है. इधर, कांग्रेस की सूची गरूवार शाम 7 बजे तक जारी नहीं हो पाने के बावजूद 4 नामांकन कांग्रेस से भी जमा हो चुके हैं. ऐसे में चुनावी कश्मकश और बढ़ने की संभावना है. इधर बसपा, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़, एनसीपी और आप पार्टी का भी नामांकन जमा कराने खाता नहीं खुल पाया है. चुनाव की तिथि नजदीक आते-आते शहर में ठण्डी और राजनैतिक गलियारों में गर्मी बढ़ने का अनुमान है.
http://बंगाल में मिला युवती का जला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका







