नई दिल्ली. भोपाल शहर के बागसेवनियां में चार साल की एक मासूम बच्ची पर पांच आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया. इससे बच्ची लहूलुहान हो गई. एक राहगीर ने कुत्तों को भगाया, तब जाकर बच्ची की जान बच सकी. जानकारी के अनुसार घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है. बच्ची के पिता घटनास्थल के पास निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करते हैं. एक घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना रिकॉर्ड हो गई. सीसीटीवी में दिख रही फुटेज के अनुसार बच्ची पास ही खेल रही थी, तभी आवारा कुत्तों के एक झुंड ने बच्ची पर अचानक हमला कर दिया और उसे बुरी तरह नोंच डाला.
https://पीएम किसान की 10वीं किस्त के 2000 रुपए नहीं आए खाते में? तुरंत करें ये काम
बच्ची को सिर, कान और हाथ में गहरे जख्म हुए हैं और शरीर मे कई जगह चोट भी लगी है. बच्ची को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है. सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद इस गंभीर मामले में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है. आयोग ने नगर निगम, आयुक्त भोपाल एवं जिला प्रशासन भोपाल के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से अगले सात दिन में इस घटना पर जवाब मांगा है.
https://बीज निगम अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर को कार्यकर्ताओं ने भेंट किए तीर-कमान









