আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : तिल मिश्रित जल पितरों को करें अर्पित, जानें कैसा होगा आपका दिन

Published on: January 2, 2022
---Advertisement---

मेष राशि वाले लोगों का पूरा दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होने वाला है. वहीं कुंभ राशि वाले लोगों को प्रियजन के खराब स्वास्थ्य की वजह से समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. सिंह राशि वालों के धन की वृद्धि और व्यवसायिक स्थिति में उत्थान संभव है. जानिए कैसा होगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 2 जनवरी रविवार

पौष कृष्ण पक्ष देव पितृ अमावस्या

मेष : रविवार शुभ रहने वाला है और परिणाम प्राप्ति भी संभव है. आप सकारात्मक सोच रखेंगे. आप लोगों को प्रभावित करने के लिए अपने संचार कौशल का उपयोग करेंगे. यदि आप अपना स्वयं का व्यवसाय कर रहे हैं, तो विस्तार योजनाओं को लागू करने के लिए अच्छा समय है. आर्थिक लाभ होगा और आप भौतिक वस्तुओं पर भी खर्च करेंगे.

वृषभ : रविवार का दिन उत्कृष्ट परिणामदायक है. परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश करने वाले या अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोगों को सतत प्रयास करने चाहिए. आने वाले समय में सफलता आपके साथ होगी. व्यवसाय विस्तार की योजना संभव है.

https://‘देवों के देव महादेव’ फेम मोहित रैना ने गर्लफ्रेंड से की शादी, शेयर की तस्वीरें

मिथुन : वित्तीय रूप से दिन शुभ है और कुछ महत्वपूर्ण लाभ प्राप्ति भी संभव है. उद्यमी और व्यवसायी एक नए संघ या साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलती है. पेशेवर रूप से आप लोकप्रियता और प्रशंसा हासिल करेंगें.

कर्क : रविवार को आप कुछ चुनौतियों का सामना कर सकतें है, लेकिन अंततः चीजें आपके पक्ष में होंगी. दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित करें और सकारात्मक बातचीत स्थापित करने के लिए कदम उठाएं. दोस्त और परिवार आपको पूरा सहयोग देंगे.

सिंह : आपके धन की वृद्धि और व्यवसायिक स्थिति में उत्थान संभव है. आप सभी प्रकार के भौतिक सुखों का आनंद लेंगे और नए अधिग्रहण हो सकते हैं. बच्चों की प्रगति आपको खुश रखेगी. अपने विरोधियों पर विजय से आपकी संतुष्टि बढ़ेगी.

कन्या : भाग्य आपके पक्ष में होगा. आप जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे. ऐसे मजबूत संकेत हैं कि आप एक नए उद्यम में प्रवेश करेंगे. विदेशी कनेक्शनों से बहुत लाभ प्राप्त होगा और एक नया जुड़ाव या साझेदारी भी संभव है.

तुला : आप आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त कर पाएंगें. कुछ नए परिचितों द्वारा धोखा खाने से बचने के लिए अपने विकल्पों को समझदारी से चुनें. पारिवारिक जीवन तनाव से भरा हो सकता है, लेकिन आपको स्थिति को चतुराई से निपटना होगा.

https://समर्थकों ने बीज निगम अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर को फूल-मालाओं से लादा

वृश्चिक : रविवार को भाग्य आपका साथ देगा. कठिनाइयां समाप्त होंगी और रुके हुए कार्य गतिशील होंगे. वित्तीय मामलों में आपके लिए व्यवस्थित काम करना फायदेमंद और लाभकारी होगा. पारिवारिक सदस्यों के मध्य पारस्परिक संबंध मधुर रहेंगे. आपका स्वास्थ्य शुभ रहेगा.

धनु : आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा. आप बहुत कुछ हासिल करना चाहेंगे लेकिन अगर-अगर अपने जल्दबाजी में निर्णय लिए तो आपको नुकसान होगा. यात्रा हो सकती है जो मनोरंजक होगी और आनंद भी प्रदान करेगी. अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें.

मकर : परिणाम आपके पक्ष में होंगे. काम में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है. अपने छिपे हुए दुश्मनों से सावधान रहें जो आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं. आपका कोई करीबी आपको भावनात्मक रूप से आहत कर सकता है.

कुंभ : आप में से कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. महत्वपूर्ण निर्णय, सोच-विचार के बाद ही लिया जाना चाहिए. आप सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे और रविवार को कुछ महत्वपूर्ण संपर्क भी स्थापित किए जा सकते हैं. आपके लिए किसी प्रियजन का स्वास्थ्य चिंता का कारण बना सकता है.

मीन : आप धार्मिक विचारों वाले होंगे और कुछ पवित्र कर्म करेंगे, जिसके लिए आपकी सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी. आपका पारिवारिक-जीवन आनंदित रहेगा और आप मानसिक रूप से शांत रहेंगे. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपको सहकर्मियों से पूर्ण सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा.

https://असमानता को हरा दें तो कोरोना महामारी हार जाएगी : WHO प्रमुख

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now