नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ से 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है. जबकि घायलों की संख्या 13 बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि घटना लगभग 2:45 बजे हुई. कटरा अस्पताल के बीएमओ डॉक्टर गोपाल दत्त ने मौतों की पुष्टि की है. फिलहाल घायलों को नारायणा अस्पताल ले जाया गया है. वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है. बताया जा रहा है कि नए साल के मौके पर श्रद्धालु माता के दर्शन को यहां पहुंचे थे. इसी दौरान अचानक भगदड़ मच गई. बताया जा रहा है कि मृतकों और घायलों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है. मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचा दिया गया है.
https://WHO की मुख्य वैज्ञानिक ने कहा- भारत में नाइट कर्फ्यू का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं
मृतकों में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के एक-एक श्रद्धालु शामिल हैं. अन्य की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है. घटना की सूचना के बाद पीएम मोदी ने कहा कि माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ से हुई मौतों से अत्यंत दुखी हूं. पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है. ईश्वर घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें. उन्होंने कहा कि मैंने जम्मू-कश्मीर के गवर्नर मनोज सिन्हा, उधमपुर के सांसद डॉक्टर जितेंद्र सिंह और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय से बात कर स्थिति की जानकारी ली है. घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता और सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतक के आश्रितों को दो-दो लाख रुपए जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपए की राहत राशि देने की घोषणा की गई है.
https://SA के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, राहुल बने कप्तान









