नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. चोट के चलते रोहित शर्मा वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे. इसी वजह से केएल राहुल को कप्तानी सौंपी गई है. वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को उपकप्तान बनाया गया है. शिखर धवन, रविचंद्रन अश्विन जैसे खिलाड़ियों की लंबे वक्त के बाद वनडे टीम में वापसी हो रही है. बता दें कि 19 जनवरी को पार्ल में मुकाबले के साथ वनडे सीरीज की शुरुआत होनी है. फिर 21 जनवरी को पार्ल में ही दूसरा एवं 23 जनवरी को केपटाउन में आखिरी वनडे मैच खेला जाना है. सभी मुकाबले भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 2 बजे से शुरू होंगे. गौरतलब है कि ये वनडे सीरीज इसलिए भी अहम है क्योंकि विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाए जाने के बाद पहली बार कोई मैच होगा.
https://WHO की मुख्य वैज्ञानिक ने कहा- भारत में नाइट कर्फ्यू का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं
वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम- केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, आर अश्विन, वाशिंग्टन सुंदर, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज.
https://निश्चिंत रहें, सभी पंजीकृत किसानों से खरीदेंगे धान : सीएम भूपेश











