আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

WHO की मुख्य वैज्ञानिक ने कहा- भारत में नाइट कर्फ्यू का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं

Published on: December 31, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. WHO की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने कहा है कि जब कोविड वेरिएंट्स के प्रसार से निपटने की बात आती है तो नाइट कर्फ्यू के पीछे कोई विज्ञान नहीं है. एक टीवी मीडिया साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि भारत जैसे देशों को वायरस के प्रसार को रोकने के लिए विज्ञान आधारित नीतियां बनानी चाहिए. सौम्या ने कहा कि रात के कर्फ्यू जैसी चीजों के पीछे कोई विज्ञान नहीं है. साक्ष्य-आधारित उपाय करने होंगे. सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों की एक पूरी सूची है. उन्होने कहा कि मनोरंजन स्थल वे स्थान हैं जहां ये वायरस सबसे अधिक फैलते हैं. वहां कुछ प्रतिबंध लगाना स्वाभाविक है. उन्होंने कहा कि भारतीयों को तैयार रहने की जरूरत है, घबराने की नहीं.

https://निश्चिंत रहें, सभी पंजीकृत किसानों से खरीदेंगे धान : सीएम भूपेश

स्वामीनाथन ने कहा कि हम भारत में ओमिक्रॉन के मामलों में वृद्धि देखने की उम्मीद कर सकते हैं, मुझे लगता है कि यह अभी कुछ शहरों में शुरू हो रहा है और बहुत से लोगों को संक्रमित करने वाला है. शुक्रवार को एक अलग ट्वीट में स्वामीनाथन ने कहा कि अस्पताल में भर्ती होने में इजाफा हो रहा है, जिनमें ज्यादातर बिना टीकाकरण वाले लोग हैं. भले ही ओमिक्रॉन से कम गंभीर बीमारियां हो रही हैं, पर एक बड़ी संख्या का कम प्रतिशत भी बहुत बड़ा होता है और इससे स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा सकती है. उन्होने इस बात पर भी जोर दिया है कि कोरोना का कोई भी वेरिएंट हो, वैक्सीनेशन सुरक्षा प्रदान करता है. इससे अस्पताल जाने की संभावना कम होती है और मौत का खतरा भी कम रहता है.

https://सिर्फ 7499 रुपए में लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now