नई दिल्ली. भारतीय सर्राफा बाजार में गुरूवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने के दाम 98 रुपए प्रति 10 ग्राम की मामूली गिरावट के साथ 46,688 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 46,786 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. सोना अभी अपने ऑलटाइम हाई से 9512 रुपए प्रति 10 ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है. सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था.
https://Ind vs SA : सेंचुरियन में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका को 113 रन से हराया
उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर तक चला गया था. वहीं चांदी के दाम 699 रुपए की गिरावट के बाद 60,024 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुए. वहीं, पिछले कारोबारी सत्र के दौरान चांदी 60,723 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. बता दें कि आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं.
https://लगातार बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त, कैपिंग से अधिकांश धान भीगने से बचा










