नई दिल्ली. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख ने ओमिक्रॉन और डेल्टा वेरिएंट के मिलने से संक्रमण के मामलों की ‘सुनामी’ की चिंता जाहिर की है. डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेडरोस एडनोम गेब्रियासिस ने कहा कि डेल्टा और ओमिक्रॉन वेरिएंट की ऐसी सुनामी आएगी कि हेल्थ सिस्टम तबाही के कगार पर पहुंच जाएगा. इस साल के अंत तक डबल्यूएचओ के 194 में से 92 देशों के अपनी आबादी के 40 प्रतिशत टीकाकरण से चूकने पर उन्होने सभी से नए साल पर यह संकल्प लेने का आग्रह किया है कि जुलाई की शुरुआत तक देशों की 70 प्रतिशत जनसंख्या के टीकाकरण के अभियान को पूरा करें.
https://क्या तारक मेहता को अलविदा कहने वाले हैं ‘जेठालाल’? दिलीप जोशी ने बताई सच्चाई
गेब्रियासिस ने कहा कि दुनियाभर का हेल्थ सिस्टम वैसे ही अपनी क्षमताओं से आगे जाकर काम कर रहा है. इसके बाद डेल्टा और ओमिक्रॉन जैसे दोनों खतरे संक्रमण का आंकड़ा रिकॉर्ड ऊंचाई तक ले जाएंगे. इससे हॉस्पिटलाइजेशन और मौतें बढ़ेंगी. हालांकि, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने उम्मीद जताई कि दुनिया अगले साल तक इस महामारी को पछाड़ देगी. डब्ल्यूएचओ के पैंडेमिक एक्सपर्ट माइक रेयान ने कहा कि कोरोना महामारी की भयावहता अगले साल समाप्त हो सकती है. हालांकि, कोरोना वायरस दुनिया से गायब नहीं होगा. उन्होने कहा कि ओमिक्रॉन को लेकर किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी.
https://महात्मा गांधी को गाली देने वाला कालीचरण खजुराहो से गिरफ्तार









