नई दिल्ली. धर्म संसद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को गालियां देने वाले संत कालीचरण को रायपुर पुलिस ने गुरुवार तड़के करीब 4 बजे मध्य प्रदेश के खजुराहो से गिरफ्तार कर लिया है. कालीचरण वहां एक किराए का मकान लेकर छिपने का प्रयास कर रहा था. पुलिस टीम उन्हें लेकर शाम करीब 7 बजे तक रायपुर लौटेगी. रायपुर में हुई धर्म संसद में महात्मा गांधी के खिलाफ महाराष्ट्र के कालीचरण ने अभद्र टिप्पणी की थी. बाद रायपुर सहित महाराष्ट्र के अकोला में भी कालीचरण के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. पुलिस टीम उनकी गिरफ्तारी के लिए महाराष्ट्र पहुंची तो कालीचरण वहां से फरार हो गया.
https://10वीं-12वीं और शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा की समय-सारिणी जारी
बाद लगातार पुलिस उसे तलाश करने की कोशिश में थी. इस बीच पुलिस को उनके खजुराहो में छिपे होने की जानकारी मिली, जिस पर घेराबंदी कर पकड़ लिया गया. बता दें कि रायपुर में हुई धर्म संसद के समापन के दिन शनिवार को महाराष्ट्र से आए कालीचरण ने मंच से गांधीजी के बारे में गलत बातें कहीं. उन्होंने कहा कि इस्लाम का मकसद राजनीति के जरिए राष्ट्र पर कब्जा करना है. सन् 1947 में हमने अपनी आंखों से देखा कि कैसे पाकिस्तान और बांग्लादेश पर कब्जा किया गया. मोहनदास करमचंद गांधी ने उस वक्त देश का सत्यानाश किया. नमस्कार है नाथूराम गोडसे को, जिन्होंने उन्हें मार दिया.
https://मां ने पालतू कुत्ते को घर से भगाने कहा, बेटे ने कुत्ते को गोद में लेकर लगा ली फांसी







