बलौदाबाजार. सोशल मीडिया में एक चोरी के मामले में आरोपी और प्रार्थिया का वीडियो वायरल होने के बाद बलौदाबाजार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने राजादेवरी थाना प्रभारी पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें थाना से हटाकर उपनिरीक्षक किशोर सोनी को थाना प्रभारी का अस्थायी प्रभार देकर मामले की जांच के आदेश दिए हैं. जांच जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा की जाएगी. ज्ञात हो कि विगत 11 दिसम्बर को राजदेवरी थानांतर्गत चांदन ग्राम की अधेड़ भानकी पटेल ने चोरी की रपट दर्ज कराई थी. भानकी पटेल के यहां से 95 हजार रुपए नकद एवं सोने के करीब 5 लाख कीमत के जेवर चोर ले उड़े थे.
https://‘बचपन का प्यार’ फेम सहदेव दिरदो सड़क हादसे में घायल, जगदलपुर रेफर
रपट के बाद देवरी पुलिस ने दूसरे दिन सुबह ही गांव के ही रहने वाले युवक विक्की सहिस को पकड़कर पूछताछ की और चोरी के जेवर सहित पूरे 95 हजार रुपए पुलिस ने बरामद कर लिए थे. बाद घटित नाटकीय घटनाक्रम में देवरी पुलिस ने प्रार्थिया भानकी को थाना बुलाकर उसे कुल 30 हजार नकद, कुछ चांदी एवं पीतल के जेवर देकर आपसी राजीनामा करवा दिया था. दूसरी ओर जब भानकी को चोरी करने वाले का पता चला तब उसने आरोपी से अपने बाकी 65 हजार नकदी और सोने के जेवर देने के लिए दबाव बनाया. बाद विक्की ने स्वयं सोशल मीडिया में अपना बयान रिकॉर्ड करवाकर वायरल किया कि उसने जितनी चोरी की थी पूरा पुलिस को जब्त करवा दिया था.
https://Okaya Faast Electric Scooter लॉन्च, सिंगल चार्ज में 200 किमी की रेंज
पर एक खुंटे आरक्षक ने उसे बंद कमरे में पिटाई करते हुए कहा था कि वह भानकी को यही बताए कि उसने 30 हजार रुपए और चांदी-पीतल के जेवर ही चुराए थे. इस संबंध में खबर प्रकाशन होते ही बलौदाबाजार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से थाना प्रभारी राजादेवरी को हटाकर एक उपनिरीक्षक को प्रभार सौंपने आदेश जारी किया है. ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी राजादेवरी थाना अंर्तगत बया पुलिस चौकी प्रभारी द्वारा महुआ शराब वसूली से ही थाना चलने की बात पत्रकारों के सामने कबूल कर पुलिस कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया था.
सपना ने दिखाए वेस्टर्न डांस मूव्स, बीच पर फ्लॉन्ट किया विदेशी स्टाइल https://t.co/MXEQk1COjN
— Cg Janadesh (@CJanadesh) December 28, 2021







